बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में गुरुवार शाम को दो मानव कंकाल मिलने से सनसनी मच गई। दोनों कंकाल मदनपुर वन क्षेत्र में एक पेड़ से लटके हुए पाए गए। इन्हें लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मुसहरी टोला के पश्चिम जंगल से बरामद किए गया। मौके से मिले कपड़े, चप्पल और मोबाइल के आधार पर परिजन ने इनकी पहचान रामपुर मतौरा गांव से लापता प्रेमी युगल के रूप में की है। दोनों बीते 4 महीने से लापता है।
इन दोनों की हत्या की गई या फिर आत्महत्या है, यह जांच के बाद पता चलेगा। मृतकों की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी और उसी गांव के हीरामन यादव के 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव के रूप में हुई है। दोनों 16 सितंबर 2025 से लापता थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
नरकंकाल मिलने की सूचना मिलते ही बगहा एसपी रामानंद कौशल, एसडीपीओ रागिनी कुमारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक प्लास्टिक में सुरक्षित सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि, मृतक अखिलेश के बड़े भाई शैलेश यादव ने इसे हॉरर किलिंग बताया है। शैलेश ने कहा कि पुलिस ने उन्हें सुसाइड नोट दिखाया पर पढ़ने नहीं दिया गया। एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि हत्या और आत्महत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…