Bihar

बिहार में यूपी सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट! गंडक पर 761 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, जानिए क्या होंगे फायदे

बिहार के बगहा पुलिस जिले के नौरंगिया के पास गंडक नदी पर जल्द ही एक भव्य पुल बनेगा. इस पुल के निर्माण पर 761 करोड़ रुपये खर्च होंगे. खास बात यह है कि पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कराया जाएगा. इस पुल के बनते ही उत्तर प्रदेश का खड्डा क्षेत्र सीधे बिहार के बगहा से जुड़ जाएगा. इससे दोनों राज्यों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि यूपी सरकार ने खड्डा से नौरंगिया को जोड़ने के लिए गंडक नदी पर पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है. जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह पुल वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा.

यूपी के 5 गांवों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

पुल के निर्माण से उत्तर प्रदेश के पांच गांवों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. ये गांव नौरंगिया क्षेत्र के पास स्थित हैं, लेकिन प्रशासनिक रूप से उत्तर प्रदेश में आते हैं. अब तक इन गांवों के लोगों को अपने ही मुख्यालय खड्डा पहुंचने के लिए बिहार के रास्ते नौरंगिया होकर जाना पड़ता था. इससे लोगों को काफी परेशानी होती थी.

यूपी के जिलों में आसानी से पहुंचेंगे बिहार के लोग

पुल बनने के बाद इन गांवों के लोगों को सीधे और आसान रास्ते से खड्डा पहुंचने की सुविधा मिलेगी. इससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी. साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी निगरानी और विकास कार्यों में आसानी होगी. सरकारी योजनाओं का लाभ अब तेजी से इन गांवों तक पहुंच सकेगा. इस पुल का फायदा सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा. बिहार के लोगों को भी खड्डा और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आने-जाने में सहूलियत होगी. व्यापार, रोजगार और सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा.

पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन के लिहाज से भी यह पुल काफी अहम साबित होगा. उत्तर प्रदेश का सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य और बिहार का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) इस पुल से और करीब आ जाएंगे. यूपी और बिहार के अलग-अलग जिलों से पर्यटक इन जगहों तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago