समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के सरकारी कर्मियों के लिए 2026 में 35 दिनों की छुट्टी, इनमें से 6 रविवार; देखें लिस्ट

IMG 20250923 WA0025

बिहार में नए साल 2026 में राज्य सरकार ने सरकारी सेवकों के लिए 35 दिनों की सरकारी छुट्टी घोषित की है। इनमें से छह रविवार होने के कारण उसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इस प्रकार 29 दिनों की छुट्टी ही मिलेगी। यानी 52 रविवार मिलाकर कुल 81 छुट्टियां होंगी। साथ ही 22 दिनों का ऐच्छिक अवकाश भी दिया गया है।

बिहार सरकार ने 2026 के लिए जो छुट्टियों की सूची जारी की है, उसमें सभी सरकारी विभागों के लिए सामान्य, सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। 2026 में कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य छुट्टी 11 दिनों की है। इनमें से दो छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, जबकि एनआई एक्ट के तहत 24 छुट्टियां हैं। एनआई एक्ट, 1881 के तहत कुल 24 में चार छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। इनमें एक मई को मई दिवस और गुरु पूर्णिमा की भी छुट्टी है। इस तरह नए साल में कर्मचारियों को 35 छुट्टियां मिलेंगी।

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य छुट्टी :

इस वर्ष कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य छुट्टी 11 हैं। इनमें वसंत पंचमी (23 जनवरी), संत रविदास जयंती (01 फरवरी), शब-ए-बारात (04 फरवरी), महाशिवरात्रि (15 फरवरी), सम्राट अशोक अष्टमी (26 मार्च), वीर कुंवर सिंह जयन्ती (23 अप्रैल), जानकी नवमी (25 अप्रैल), कबीर जयंती (29 जून), चेहल्लुम (04 अगस्त), दुर्गा पूजा (सप्तमी) (17 अक्टूबर), चित्रगुप्त पूजा भाई दूज (10 नवंबर) शामिल है।

IMG 20240904 WA0139

एनआई एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश :

एनआई एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश 24 हैं। इनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), होली (3 और 4 मार्च), ईद उल फितर (21 मार्च), बिहार दिवस (22 मार्च), रविवार, रामनवमी (27 मार्च), महावीर जयंती ( 31 मार्च), गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), आंम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल), मई दिवस (एक मई), बुद्ध पूर्णिमा (एक मई), ईद उल जोहा (28 मई), मुहर्रम (26 जून), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन (26 अगस्त), श्रीकृष्णजन्माष्टमी (04 सितम्बर), गांधी जयंती (02 अक्टूबर), दुर्गा पूजा (18-20 अक्टूबर), दीवाली (8 नवंबर), छठ पूजा (15-16 नवंबर), क्रिसमस 25 दिसंबर शामिल हैं।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150