Bihar

बिहार के सड़कों की AI से होगी जांच, खराब मिली तो नपेंगे ठेकेदार और इंजीनियर, जानें नीतीश सरकार का नया प्लान

अगर आपके गांव की सड़क खराब है, तो अब शिकायत दबेगी नहीं. बिहार सरकार ने ग्रामीण सड़कों की निगरानी का नया तरीका शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से बनी सड़कों पर अब क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं. सड़क खराब मिली तो ठेकेदार, इंजीनियर और अफसर सभी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.

सड़क किनारे लगे बोर्ड पर होगा क्यूआर कोड

इस नई व्यवस्था में आम लोग भी निगरानी करेंगे. सड़क किनारे लगे बोर्ड पर क्यूआर कोड होगा. कोई भी व्यक्ति मोबाइल से इसे स्कैन कर सकता है. स्कैन करते ही उस सड़क की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी. अगर सड़क पर गड्ढा है या काम में खामी है, तो उसकी तस्वीर खींचकर सीधे विभाग को भेजी जा सकती है.

खास बात यह है कि लोगों द्वारा भेजी गई तस्वीरों का विश्लेषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से किया जा रहा है. इससे शिकायत की जांच तेज होगी. फर्जी शिकायतों पर भी रोक लगेगी. सही शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी.

23 जिलों में लागू हो चुकी है यह व्यवस्था

फिलहाल यह व्यवस्था बिहार के 23 जिलों में लागू हो चुकी है. शुरुआत पहले सीवान, सुपौल, जमुई, गया और मुंगेर से हुई थी. अब इसे और जिलों में बढ़ा दिया गया है. बाकी 15 जिलों में भी जल्द क्यूआर कोड से निगरानी शुरू होगी.

गया में लगाए गए हैं सबसे ज्यादा क्यूआर कोड

सबसे ज्यादा क्यूआर कोड गया जिले में लगाए गए हैं. यहां 74 सड़कों पर क्यूआर कोड लग चुके हैं. कटिहार में 60, मधेपुरा में 59, औरंगाबाद में 54, समस्तीपुर में 39 और रोहतास में 25 सड़कों पर यह व्यवस्था लागू है. पटना और दरभंगा में 19-19 सड़कों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं.

विभाग ने सभी जिलों के इंजीनियरों को दिया निर्देश

ग्रामीण कार्य विभाग ने सभी जिलों के इंजीनियरों को निर्देश दिया है. हर सड़क पर रखरखाव से जुड़ा सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है. इसी बोर्ड पर ई-मार्ग पोर्टल से जनरेट किया गया क्यूआर कोड चस्पा किया जा रहा है. सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी. सड़कों की गुणवत्ता पर सीधी नजर रहेगी. अब गांव की सड़क खराब हुई, तो जिम्मेदार बच नहीं पाएंगे. आम लोग ही अब सड़कों की निगरानी की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

43 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago