पटना समेत बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पहले यह खबर आई कि पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद किशनगंज सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बात सामने आई है। गयाजी सिविल कोर्ट को भी ऐसी ही धमकी मिली है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद जिला जज ने कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश दिया है। आननफानन में पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है। पीरबहोर थाना की पुलिस भी पहुंच चुकी है।
इधर दानापुर व्यवहार न्यायालय को भी खाली कराने की सूचना है। कोर्ट परिसर खाली होने की वजह से सारा काम बाधित हो गया है। जिला जज की तरफ से जारी आदेश में कहा या है कि ईमेल के जरिए तीन आरीडीएक्स आईईडी के जरिए सिविल कोर्ट पटना को उड़़ाने की धमकी दी गई है। इसे देखते हुए डीबीए के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि वो कैंपस को खाली कर दें।
बताया जा रहा है कि बम धमाके की धमकी के बाद डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है। डॉग स्क्वायड की टीम कोर्ट परिसर की छानबीन में जुटी है। जज और वकील सभी ने कोर्ट परिसर को खाली कर दिया है।
किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से आई है। जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।एसपी सागर कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया प्रतीत होता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। धमकी भरा ईमेल आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।पुलिस की विशेष टीमों ने कोर्ट भवन के हर कोने की बारीकी से तलाशी ले रही है। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। किशनगंज सिविल कोर्ट में प्रतिदिन सैकड़ों मुकदमों की सुनवाई होती है और बड़ी संख्या में लोग यहां आते-जाते हैं।
गया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
गयाजी में गया सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद डीएम और एसएसपी कोर्ट पहुंचे हैं। पूरे परिसर को खाली कराया जा रहा है। जिला जज के सरकारी मेल पर अज्ञात शख्स ने कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी है। मेल भेजने वाले ने कहा है कि कोर्ट में बम रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर की छानबीन शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…