बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस में टूट और विधायकों के पाला बदलने की अटकलों के बीच शुक्रवार को दिल्ली में अहम बैठक हुई। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बिहार कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर लगाम लगाने की कोशिश की गई। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने बैठक में साफ शब्दों में कहा कि बिहार कांग्रेस के नेताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्हें जमीन पर उतरकर मेहनत करनी पड़ेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि अगर स्थानीय नेता अपना काम सही तरीके से करेंगे, तो जहां भी जरूरत होगी वे खुद मौजूद रहेंगे, लेकिन सिर्फ उनके अकेले प्रयास से पार्टी को मजबूत नहीं किया जा सकता। संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं को अपनी भूमिका निभानी होगी। बैठक में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सिर्फ जिम्मेदारी सौंप देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जवाबदेही भी तय करनी होगी। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में कांग्रेस के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से अलग होकर स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने की राय रखी।
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की मौजूदा कमजोरी के लिए उन नेताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए, जो संगठन का संचालन कर रहे हैं। बैठक में शामिल कई वरिष्ठ नेताओं और सदस्यों ने संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन नहीं हुआ है, जिसका नुकसान पार्टी को चुनाव में उठाना पड़ा। अन्य सदस्यों ने सुझाव दिया कि प्रदेश कमेटी का तत्काल गठन किया जाए और वरिष्ठ नेताओं की भूमिका को संगठन में नजरअंदाज न किया जाए। संगठन को मजबूत करने के लिए उनके अनुभव का लाभ उठाया जाना चाहिए। बैठक में विधायक दल के नेता को लेकर भी चर्चा हुई।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…