Samastipur

श्राद्ध कर्म से लौट रहे जीजा-साले की समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर विशनपुर में सड़क हादसे में मौ’त, जानवर से टकराकर असंतुलित हुई बाइक

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर सपना मोड़ से आगे बिशनपुर में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक सामनें से गुजरे एक जानवर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी की नीचे गिरने के बाद बाइक रगड़ाते हुए करीब 50 मीटर तक चली गयी और बाइक के परखच्चे उड़ गये।

मृतकों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव निवासी राम लखन राय के पुत्र महेश कुमार राय (36) और मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोचहा गांव निवासी सुरज राय के पुत्र सुमन कुमार (26) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं और साथ में दूध का कारोबार करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों वारिसनगर के भादो घाट स्थित एक रिश्तेदार के यहां से श्राद्ध कर्म में शामिल होकर एक ही बाइक से वापस विभूतिपुर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सपना मोड़ से थोड़ा आगे बढ़ने पर अचानक एक जानवर सामने आ गया। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी की उससे टकराते ही बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गए। इस दौरान महेश के सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया वहीं सुमन को अंदरूनी चोटे आयी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया।

इस दौरान एक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे ने अस्पताल लाने के क्रम में दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना पर ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कांत और मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर उनका बुरा हाल था। इस हादसे से दोनों गांवों में शोक व्यक्त है।

सदर अस्पताल पहुंचे मृतक महेश राय के भाई कैलाश राय ने जानकारी दी की दोनों जीजा-साले दूध का कारोबार करते हैं। भादोघाट में अपनी बहन के घर उसकी सास के श्राद्धकर्म में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे की सूचना पर वह यहां पहुंचे है। उनके भाई का मोबाइल भी गायब है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं। घटनास्थल से डायल-112 की टीम ने दोनों को सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago