Bihar

बिहार में अनोखी शादी: दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, गांव वालों ने कराई शादी

बिहार में बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत विरनौधा गांव में एक अनोखी और चर्चित शादी देखने को मिली। आमतौर पर जहां दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है, तो वहीं इस गांव में इसका ठीक उलटा नजारा देखने को मिला। यहां दुल्हन खुद बारात लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंची और गांव वालों की पहल से दोनों की शादी संपन्न कराई गई। यह अनोखी प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कई सालों से था प्रेम प्रसंग

दरअसल, विरनौधा गांव निवासी शिवम कुमार और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत इंग्लिश खानपुर गांव की रानी कुमारी के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए प्रयासरत थे। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार बातचीत भी हुई और शादी तय करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी न किसी कारण से आपसी सहमति नहीं बन सकी।

तनाव की वजह से नहीं हो सकी थी शादी

बताया जाता है कि पारिवारिक असहमति के कारण यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति भी बन गई। एक समय ऐसा आया जब शिवम कुमार पर शादी का दबाव डाला गया, लेकिन परिवार की रजामंदी नहीं मिल सकी। वहीं रानी कुमारी भी इस रिश्ते को लेकर लगातार असमंजस और मानसिक तनाव में थी।

बारात लेकर खुद पहुंच गई युवती

जब हालात लंबे समय तक नहीं बदले, तो रानी कुमारी ने एक साहसिक और असामान्य फैसला लिया। उसने अपने हाथों में मेंहदी रचाई, सजी-धजी दुल्हन बनी और अपने कुछ करीबी लोगों के साथ बारात लेकर सीधे विरनौधा गांव स्थित शिवम कुमार के घर पहुंच गई। अचानक दुल्हन को बारात के साथ देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए।

ग्रामीणों ने कराई शादी

मामले की जानकारी मिलते ही गांव के बुजुर्ग, सामाजिक लोग और ग्रामीण एकजुट हो गए। दोनों पक्षों को बैठाकर विस्तार से बातचीत कराई गई। काफी समझाइश और चर्चा के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। आपसी सहमति बनने के बाद शिवम कुमार के घर पर ही विवाह कराने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों की विधिवत शादी संपन्न कराई गई। शादी के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

15 घंटे ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

1 दिन ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

2 दिन ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

2 दिन ago