Bihar

आज दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की विराट रामायण मंदिर में स्थापना, CM नीतीश करेंगे शिरकत

दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना बिहार के मोतिहारी के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में शनिवार को होगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना के लिए पूजा पंडाल और वीआईपी पंडाल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सीएम नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। महावीर मंदिर समिति के सचिव सायन कुणाल ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार 17 जनवरी को पूर्वाह्न 11.50 बजे मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। उसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से शिवलिंग पर होने वाले पुष्प वर्षा देखेंगे। इसके लिए एक हेलीकॉप्टर को मंगाया जा रहा है।

मंदिर निर्माण की थ्री डी फिल्म

इससे पहले शिवलिंग की स्थापना के लिए 700 व 500 टन की दो क्रेन पहुंच चुकी है। शुक्रवार को विशेष माक ड्रील हुई। जानकारी के मुताबिक शिवलिंग की स्थापना में क्रेन को लगभग दो घंटे लगेंगे। सायन कुणाल ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद कैसा दिखेगा, इसकी थ्री डी इमेज दिखाई जायेगी। एलईडी टीवी स्क्रिन पर सहस्त्रालिंगम शिवलिंग के स्थापना का लाइव प्रसारण होगा। इधर, एसडीओ शिवानी शुभम ने बताया कि 53 डिप्यूटेशन प्वाइंट और 40 कटस् की पहचान की गई है, जो मंदिर परिसर में जाता है। इन्हें बंद कर यहां पुलिस व अन्य पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा।

उन्होंने आम लोगों से 16 जनवरी की शाम से 17 जनवरी तक सरकारी निर्देश के अनुपालन में सहयोग करने की अपील की है। चकिया गुमटी व राजपुर चौक से जरुरत मंदों के लिए ई-रिक्शा का परिचालन कराया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कैथवलिया विराट रामायण मंदिर आएंगे।

दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग

विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की ऊंचाई 33 फीट, चौड़ाई 33 फीट है। 210 मीट्रिक टन वजन है। जो ग्रेनाइट पत्थर से बनकर तैयार हुआ है। तीन करोड़ की लागत वाले शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में दस वर्षों से हो रहा था। सड़क मार्ग से 96 चक्का वाले ट्रक शिवलिंग बिहार पहुंचा है।

भव्य विराट रामायण मंदिर

वहीं विराट रामायण मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा। इसमें कुल 18 शिखर और 22 मंदिर होंगे और मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट,चार शिखर की ऊंचाई 180 फीट, एक शिखर की ऊंचाई 135 फीट, आठ शिखर की ऊंचाई 108 फीट और एक शिखर की ऊंचाई 90 फीट होगी। मंदिर का प्रवेश द्वार, गणेश स्थल, सिंह द्वार, नंदी, शिवलिंग, गर्भ गृह का पाइलिंग (नींव) आदि का काम पूरा हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

14 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

14 घंटे ago