Bihar

बिहार में 71 आईपीएस अफसर ट्रांसफर, विनय तिवारी बने गोपालगंज SP, कुंदन कृष्णन STF डीजी

बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी है। 22 आईएएस के तबादले के बाद अब 71 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ हैं। कई जिलों के एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों के तबादले शामिल है।

डीजी कुंदन कृष्णन को एसटीएफ की जिम्मेदारी मिली। जबकि, एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार बनाए गए हैं। रंजीत कुमार मिश्रा की आईजी साइबर अपराध के पद पर नियुक्ति हुई है। मनोज कुमार आईजी मु्ख्यालय, आकाश कुमार डीआईजी साइबर अपराध की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा विनय तिवारी को गोपालगंज का SP, कांतेश कुमार मिश्रा को मुजफ्फरपुर का एसएसपी, जितेन्द्र कुमार को अररिया, संतोष कुमार को किशनगंज का एसपी बनाया गया है। अवधेश दीक्षित लखीसराय के एसपी बनाए गये हैं। शिवहर के एसपी शुभांक मिश्रा को बनाया गया है। हृदयकांत को आतंकवाद निरोधक दस्ता का एसपी, सुशील कुमार को गया जी का एसएसपी बनाया गया है।

अनंत कुमार को रेल एसपी, प्रमोद कुमार यादव को भागलपुर का एसएसपी,विनीत कुमार को सारण का एसएसपी बनाया गया है। सागर कुमार को पटना टैफिक एसपी बनाया गया है। पूरन कुमार झा सिवान के एसपी, नवजोत सिमी अरवल की एसपी, रामानंद कौशल को बगहा के एसपी के पद पर तैनाती दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

14 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

14 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

15 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

19 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

21 घंटे ago