समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में महिलाओं को 10 हजार के बाद अब 10 लाख देने की तैयारी; नीतीश के मंत्री ने बताया प्लान

IMG 20250923 WA0025

बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बड़े स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में नीतीश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य की जीविका दीदियां जो बड़ा रोजगार शुरू करना चाहती हैं, उन्हें बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऋण पर केवल 7 प्रतिशत ब्याज लगेगा, जिससे महिलाओं पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा और वे आसानी से अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।

श्रवण कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा। जितनी भी महिलाएं रोजगार करना चाहेंगी, उन्हें इस योजना के तहत मदद मिलेगी।

IMG 20251220 WA0094paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं छोटे काम तक सीमित न रहें, बल्कि बड़े स्तर पर स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को संगठित कर रोजगार देने की ठोस पहल शुरू की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिन महिलाओं के खाते में पहले ही 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है, उनकी समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में जिन महिलाओं ने वास्तव में रोजगार शुरू कर दिया है, उन्हें आगे 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को विस्तार देने में मदद मिलेगी।

IMG 20240904 WA0139

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं के खातों में किसी तकनीकी या कागजी कमी के कारण 10 हजार रुपये की राशि अब तक नहीं पहुंच पाई है, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद जल्द ही उनके खातों में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बिहार में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041file 00000000201c7207a5243d349b920613