Categories: BiharNEWSPolitics

‘दो साल पहले तेजस्वी ने कहा था कि…’, नीतीश नाम लेकर विजय चौधरी ने बता दी अंदर की बात

बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के क्रम में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नीतीश सरकार के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के 20 वर्ष की सरकार की उपलब्धियों पर जनता ने बड़ी मुहर लगा दी है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष को चुनाव को लेकर भ्रम फैलाने पर घेरा।

विजय चौधरी ने महिला रोजगार को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि चुनाव के पहले सरकार द्वारा लागू की गई योजना पर आदर्श आचार संहिता लागू नहीं होती। चुनाव घोषणा के बाद नई योजना पर आदर्श आचार संहिता लागू होती है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को महिला रोजगार को दिए गए 10 हजार रुपये दिखते हैं, जबकि चुनाव परिणाम तो 20 साल की सुशासन की उपलब्धियों के नतीजे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर लोग हल्ला कर रहे है, जबकि ज्ञानेश कुमार अंतरराष्ट्रीय संस्था के प्रमुख हो गए हैं।

विजय चौधरी आगे बोले, दो साल पहले तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री थक गए हैं। सच तो यह है कि आनेवाली राजनीतिक पीढ़ी के मन में यह भाव जगेगा कि काश उनके युग में भी नीतीश कुमार जैसा नेता होता।

दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। राज्य के 68 प्रतिशत मतदाताओं और 70 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विकास कार्यो का हवाला देकर कहा राज्य में रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मास्टर प्लान बनाकर सात एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जा रहा है। मेट्रो का विकास, मां जानकी जन्मस्थली का विकास के साथ 10 शहरों में घरेलू उड़ान की सुविधा बहाल की जा रही है। अब लालटेन वाले भी लालटेन नहीं रखते। वे भी एलईडी की रोशनी में रह रहे हैं।

उन्होंने बालू माफिया को लेकर कहा, बालू माफिया कोई भी हो बख्शे नहीं जाएंगे। घाट सरेंडर करने वालों की भी सुरक्षा राशि जब्त की जाएगी। इससे पहले विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर रखे गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव संशोधन प्रस्ताव पेश नहीं कर सके। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव पर संशोधन प्रस्ताव पर विरोधी दल के नेता का नाम पुकारा, परंतु वे सदन में उपस्थित नहीं थे। सदन ने बहुमत से राज्यपाल के अभिभाषण पर रखे गये धन्यवाद प्रस्ताव को पारित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

10 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

12 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

12 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

16 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

20 घंटे ago