Categories: BiharNEWS

बिहार: शादी के नौ दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, जेवरात लेकर ससुराल से हुई गायब

बिहार में मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज नौ दिन बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ जेवरात लेकर ससुराल से फरार हो गई। दो दिन तक खोजबीन के बाद परिजनों ने तारापुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानिकपुर निवासी संतोष कुमार झा की पुत्री स्नेहा कुमारी की शादी एक दिसंबर 2025 को साढ़ी गांव निवासी विजय झा के पुत्र जितेंद्र झा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दो दिसंबर को स्नेहा अपने पति के साथ ससुराल आई थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 10 दिसंबर की शाम स्नेहा अचानक ससुराल से गायब हो गई।

बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

जब काफी देर तक स्नेहा का कोई पता नहीं चला तो ससुराल वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात तक कोई सुराग नहीं मिलने पर इसकी सूचना स्नेहा के मायके वालों को दी गई। इसके बाद दोनों परिवार तारापुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। स्नेहा की मां सोनी देवी के आवेदन पर पुलिस ने धनबाद (झारखंड) निवासी कुंदन यादव के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है।

‘स्नेहा की शादी उसकी मर्जी से हुई थी’

स्नेहा की मां सोनी देवी ने बताया कि कुंदन यादव उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ससुराल से भगा ले गया है। उन्होंने कहा कि कुंदन पहले छठ पूजा के दौरान उनके घर आता था और वह खुद को आदित्य नाम से परिचित कराता था। उन्होंने बताया कि बेटी की पढ़ाई भी इसी युवक के कारण छूट गई थी। मां का कहना है कि स्नेहा की शादी उसकी मर्जी से हुई थी और वह शादी से खुश भी थी, ऐसे में उसके इस कदम से वे हैरान हैं।

वहीं स्नेहा की सास अंजना देवी ने बताया कि 10 दिसंबर को स्नेहा चुपके से घर से निकल गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि वह किसी युवक के साथ गई है। उन्होंने बताया कि स्नेहा अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है। हालांकि, वह नई दुल्हन के परिधान में नहीं, बल्कि जींस और कुर्ती पहनकर घर से निकली थी।

बाथरूम जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी बताया कि स्नेहा अक्सर किसी से मोबाइल पर ईयरफोन लगाकर बात किया करती थी, लेकिन किसी को उस पर शक नहीं हुआ। घटना के दिन वह अपने जेठानी के बच्चे को पढ़ा रही थी और बाथरूम जाने की बात कहकर निकली, जिसके बाद वापस नहीं लौटी।

तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस नवविवाहिता और युवक की तलाश में जुटी है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

16 घंटे ago