Categories: BiharNEWSSamastipur

समस्तीपुर से साले के शादी में शामिल होकर लौट रहे अधिकारी की गाड़ी से धुंआ निकलने की बात कह बदमाशों ने 40 लाख के जेवर उड़ाये

समस्तीपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक विदेशी मार्केटिंग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के कार से पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा कार से 40 लाख मूल्य के गहनों से भरा बैग उड़ाने के मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। जिस जगह पर घटना हुई है उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन घर बंद होने के कारण शनिवार को फुटेज की जांच नहीं हो सकी। उधर, बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल का डंप डाटा निकलवा रही है। ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।

कंकड़बाग के थानेदार अभय कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान की कोशिश जारी है। मूल रूप से गया निवासी कुंदन कुमार मलेशिया में मार्केटिंग कंपनी में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। वे साले की शादी में समस्तीपुर गए थे। वहां से वे अपनी मां के साथ शुक्रवार को कार से वापस गया लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर में कंकड़बाग थाना क्षेत्र के जगनपुरा इलाके में एक बदमाश ने उन्हें कार से धुआं निकलने की बात बताई।

कुंदन कुमार जांच के लिए गाड़ी से उतरे। इसी दौरान बदमाशों ने कार में रखा उनका बैग चुरा लिया। बैग में पीड़ित की पत्नी और बेटी के हीरे और सोने के गहने थे। गहनों की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। माना जा रहा है कि तमिलनाडु गिरोह के सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर कंकड़बाग पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

53 मिनट ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

6 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago