Categories: BiharNEWS

डायल 112 का रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट से कम होगा; गृह मंत्री सम्राट चौधरी का आदेश

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपातकालीन सेवा डायल 112 का प्रतिक्रिया समय (रिस्पांस टाइम) दस मिनट से कम करने का निर्देश दिया है। शनिवार को सरदार पटेल भवन में गृह विभाग और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था और मजबूत करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन में उपयोग होने वाले वाहनों को तत्काल जब्त कर संबंधित लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करें। साथ ही 15 दिनों के भीतर जब्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाए।

उन्होंने राज्य में आयोजित परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर रोक के लिए विशेष टीम गठित करने और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों की संपत्ति भी जब्त की जानी चाहिए। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने बिहार पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय बढ़ाने, अनुसंधान में तेजी लाने और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि साइबर अपराध के मामलों के उद्भेदन और सफलता को विभिन्न माध्यमों से व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़े। उपमुख्यमंत्री ने राज्य के सभी स्कूलों व कॉलेजों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाने, विशेषकर छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

साथ ही उन्होंने बैंकिंग फ्रॉड और धनशोधन से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई करने तथा इनके अनुसंधान में केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। बैठक में जेलों में भोजन की गुणवत्ता सुधारने, बाहरी सामग्री की अवैध आपूर्ति रोकने और सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया गया। बैठक में पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रभागों आर्थिक अपराध इकाई, साइबर अपराध प्रभाग, बिहार इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) तथा गृह विभाग के अंतर्गत अभियोजन निदेशालय, कारा एवं सुधार सेवा और प्रोबेशन सेवा की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago