समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में रोपवे गिरने के बाद ऐक्शन में मंत्री दिलीप जायसवाल 2 इंजीनियर सस्पेंड, कंपनी ब्लैकलिस्टेड

IMG 20250923 WA0025

बिहार के रोहतास जिले में रोपवे गिरने की घटना पर जांच पूरी हो गई है। मंगलवार को पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट में संवेदक और पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर दोषी पाए गए हैं। दोषियों पर कार्रवाई जारी है। प्रोजेक्ट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर निलंबित होंगे, जबकि निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस घटना की जांच के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था।

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को रोहतास में रोपवे गिरने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया था। यहां परीक्षण के दौरान नवनिर्मित रोपवे ध्वस्त हो गया था। अधिकारियों ने बताया था कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना रोहतास प्रखंड से रोहतासगढ़ किला और रोहितेश्वर धाम को जोड़ने वाले रोपवे के परीक्षण के दौरान हुई थी। हादसे के दौरान इससे जुड़ा एक टावर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। अधिकारियों के अनुसार परीक्षण के दौरान उपयोग में लाई जा रही चार ट्रॉलियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं, हालांकि मौके पर मौजूद श्रमिकों ने सतर्कता बरतते हुए खुद को सुरक्षित बचा लिया था।

IMG 20251220 WA0094paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस घटना के बाद रोपवे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अभियंता खुर्शीद करीम ने कहा था कि रोपवे का परीक्षण कार्य चल रहा था। लोड बढ़ाने के दौरान एक तार फंस गया, जिससे यह नुकसान हुआ। कहा गया था कि जब तक परीक्षण के परिणामों से अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक रोपवे सेवा आम जनता के लिए शुरू नहीं की जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने कोलकाता की रोपवे एंड रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इस रोपवे के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 12 करोड़ 65 लाख रुपये थी।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041file 00000000201c7207a5243d349b920613