Bihar

रोहतास में रोपवे ट्रायल में ही धड़ाम, 13 करोड़ में बना, नए साल पर आम लोगों के लिए खुलना था

रोहतास में निर्माणाधीन 13 करोड़ रुपए का एक रोपवे ट्रायल के दौरान धराशाई हो गया। इस घटना में रोपवे का पिलर और ट्रॉली अचानक गिर गए। यह रोपवे रोहतास प्रखंड मुख्यालय से ऐतिहासिक चौरासन मंदिर तक के दुर्गम रास्ते को सुगम बनाने के लिए बनाया जा रहा था। इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोलने की प्लानिंग थी।

शुक्रवार को ट्रायल के दौरान रोपवे का पिलर भार सहन नहीं कर सका और ट्रॉली समेत नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रॉली में कोई व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि टल गई।

गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल

स्थानीय लोगों ने रोपवे के निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला और चौरासन मंदिर के दर्शन के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इस रोपवे से पर्यटन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद थी। इस हादसे के बाद रोपवे का काम अधर में लटक गया है, जिससे पर्यटकों को अब और इंतजार करना पड़ेगा।

चौरासन मंदिर में 84 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचते हैं भक्त

चौरासन मंदिर, रोहतास जिले का एक प्राचीन शिव मंदिर है। जहां 84 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचा जाता है। राजा हरिश्चंद्र द्वारा यज्ञ के बाद बनवाया गया यह स्थल धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का संगम है।

चौरासन मंदिर को रोहितेश्वर महादेव मंदिर भी कहा जाता है। इसका नाम “चौरासन” (84) उन 84 सीढ़ियों के कारण पड़ा जिन्हें चढ़कर मंदिर तक पहुंचा जाता है। स्थानीय भाषा में इसे “चौरासना सिद्धि” भी कहा जाता है। ये सीढ़ियां जैसे-जैसे चढ़ते हैं, श्रद्धालुओं को आत्मिक ऊंचाई का अनुभव होने लगता है।

माना जाता है कि यह मंदिर 7वीं सदी ईस्वी में राजा हरिश्चंद्र द्वारा बनवाया गया था। पौराणिक मान्यता के अनुसार, उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए यहां 84 बार यज्ञ किया था। आखिर में उन्हें पुत्र रोहिताश्व की प्राप्ति हुई, और उन्होंने यज्ञ की राख पर यह मंदिर बनवाया। यही कहानी इस स्थान की अलौकिकता को दर्शाती है।

जब यह मंदिर बादलों की चादर में लिपटा होता है, तो दृश्य इतना मनोरम होता है मानो प्रकृति स्वयं इसका श्रृंगार कर रही हो। श्रद्धालु कहते हैं कि यह स्थान ऐसा प्रतीत होता है जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। यह दृश्य न सिर्फ आस्था से भरा होता है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों को भी सम्मोहित कर देता है।

Avinash Roy

Recent Posts

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

36 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

7 घंटे ago