Bihar

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को अदालत से बड़ा झटका, खारिज की जज को बदलने की याचिका

IRCTC टेंडर और लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने रबड़ी देवी की उस याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें उन्होने खुद और अपने परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामलों को जज विशाल गोगने से ट्रांसफर करने की मांग की थी।

राबड़ी देवी के वकील की ओर से दलील दी गई थी कि मौजूदा अदालत में निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा नहीं रह गया है। साथ ही आरोप लगाया था कि अब तक जिस तरह से कार्यवाही संचालित की गई है, उससे पक्षपात का संकेत मिलता है। इसी आधार पर उन्होंने जज बदलने की मांग की थी।

वहीं जांच एजेंसियों की ओर से इस याचिका का विरोध किया गया और कहा गया कि सुनवाई पूरी तरह कानून के दायरे में और पारदर्शी तरीके से हो रही है। एजेंसियों ने यह भी तर्क दिया कि बिना ठोस आधार के मुकदमे को ट्रांसफर करने की मांग न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास है। गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी की याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था।

आपको बता दें आईआरसीटीसी टेंडर और लैंड फॉर जॉब मामलें में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार से जुड़ा हुआ है, जिसमें नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसियां कर रही हैं। जिसमें लालू. राबड़ी, तेजस्वी यादव समेत परिवार के कई लोगो आरोपी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

1 घंटा ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

4 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

19 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

19 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

20 घंटे ago