Bihar

बिहार: निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। मुजफ्फरपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर को 4 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, मोतिहारी के केसरिया में तैनात बाल विकास परियोजना की एलएस अंबालिका कुमारी के खिलाफ निगरानी विभाग को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने पहले आरोप की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम केसरिया पहुंची और सुपरवाइजर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

जैसे ही घूसखोर महिला सुपरवाइजर रिश्वत के पैसे ले रही थी, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे पैसों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम सुपरवाइजर को अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी सुपरवाइजर ने 15 हजार की डिमांड की थी लेकिन चार हजार रुपए पर डील फाइनल हुई थी। निगरानी की टीम आरोपी सुपरवाइजर से पूछताछ करने के बाद उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। निगरानी के इस एक्शन से जिले के सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

4 घंटे ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

2 दिन ago