सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: विधानसभा स्पीकर पद के लिए प्रेम कुमार ने भरा नामांकन, निर्विरोध जीत लगभग तय

IMG 20250923 WA0025

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है. एनडीए ने इस पद के लिए भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. सोमवार को उन्होंने औपचारिक तौर पर नामांकन भी कर दिया. अब माना जा रहा है कि उनका स्पीकर बनना लगभग तय है.

गया टाउन से लगातार नौ बार चुनाव जीतने वाले प्रेम कुमार बिहार की राजनीति का एक अनुभवी चेहरा हैं. 1990 से अब तक हर चुनाव में उनकी जीत ने उन्हें राज्य के सबसे मजबूत और भरोसेमंद विधायकों में शामिल कर दिया है. 2025 में जीत के बाद उन्होंने नया रिकॉर्ड भी बनाया है.

IMG 20251018 WA0034paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

69 वर्षीय प्रेम कुमार न सिर्फ अनुभवी विधायक हैं, बल्कि वे मंत्री के रूप में भी कई अहम विभाग संभाल चुके हैं. कृषि, पशुपालन, पर्यटन, सहकारिता, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, लगभग हर बड़े विभाग में वे सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभा चुके हैं. 2015 के चुनाव के बाद वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे थे, जिससे उनकी प्रशासनिक और राजनीतिक पकड़ और मजबूत हुई.

IMG 20240904 WA0139

एनडीए के नेताओं का मानना है कि लंबे अनुभव, मजबूत पकड़ और संगठन से लेकर सरकार तक की उनकी यात्रा उन्हें स्पीकर पद के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है. ऐसे में अब सिर्फ औपचारिक घोषणा का इंतजार है.

IMG 20250821 WA0010Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02