Categories: BiharNEWS

बिहार चुनाव के एक महीने बाद PK ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, क्या है इसके मायने

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और जन सुराज पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवारों की जमानत ज़ब्त होने के बाद चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय हैं. इस बार वजह है उनकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से हुई सीक्रेट मुलाकात. सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक करीब दो घंटे तक चली, हालांकि दोनों पक्षों ने इसकी अहमियत को कम करके दिखाने की कोशिश की है.

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पार्टी 238 सीटों पर लड़ी थी, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी और 236 उम्मीदवारों की जमानत ज़ब्त हो गई. वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन भी कमजोर रहा और पार्टी 61 सीटों में से सिर्फ 6 पर सिमट गई. ऐसे में प्रशांत किशोर की यह मुलाकात राजनीतिक तौर पर कई सवाल खड़े कर रही है.

क्यों कांग्रेस से दूर हो गए प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर और गांधी परिवार के रिश्ते नए नहीं हैं. 2021 में जेडीयू से अलग होने के बाद किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने पार्टी को पुनर्जीवित करने का एक ब्लूप्रिंट रखा था. अप्रैल 2022 में सोनिया गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे. उस समय किशोर कांग्रेस में शामिल होने को तैयार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें ‘एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप’ का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया.

हालांकि यहीं से बात बिगड़ गई. किशोर ने सीमित भूमिका स्वीकार करने से इनकार कर दिया और खुलकर कहा कि कांग्रेस को व्यक्ति नहीं, बल्कि नेतृत्व और संरचनात्मक सुधारों की ज़रूरत है. इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए और किशोर कांग्रेस के मुखर आलोचक बनते चले गए.

दिलचस्प यह है कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने न सिर्फ कांग्रेस बल्कि राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ और एसआईआर जैसे मुद्दों को भी चुनावी मुद्दा मानने से इनकार किया था. लेकिन चुनावी नतीजों के बाद उनकी प्रियंका गांधी से मुलाकात ने यह संकेत दिया है कि राजनीतिक संवाद के दरवाज़े पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि, इस बैठक में बिहार की राजनीति, विपक्ष की रणनीति और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई. हालांकि, यह साफ नहीं है कि बात किसी औपचारिक राजनीतिक सहयोग तक पहुंचेगी या नहीं.

क्या फिर करीब आएंगे कांग्रेस और किशोर?

फिलहाल कांग्रेस और प्रशांत किशोर, दोनों ही खेमे यह कह रहे हैं कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी. लेकिन राजनीति में संयोग कम और संकेत ज़्यादा मायने रखते हैं. बिहार में बुरी तरह विफल रहने के बाद प्रशांत किशोर का प्रियंका गांधी से मिलना यह जरूर दिखाता है कि वह अपने राजनीतिक विकल्पों पर नए सिरे से विचार कर रहे हैं.

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मुलाकात महज़ बातचीत तक सीमित रहेगी या आने वाले समय में कांग्रेस और प्रशांत किशोर के रिश्तों में कोई नया मोड़ देखने को मिलेगा. फिलहाल, सियासी गलियारों में अटकलों का दौर तेज़ है और सबकी निगाहें अगले कदम पर टिकी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

4 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

7 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago