नालंदा के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी (Bihar Police Academy) में शनिवार को 1218 दारोगा के दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में उस समय मुख्यमंत्री (CM Nitish Kumar) का पुराना अंदाज दिखा, जब वे खुली जीप से परेड के निरीक्षण के लिए निकल रहे थे। अबतक की परंपरा के अनुसार जीप पर सीएम के साथ पुलिस महानिदेशक विनय कुमार भी थे। जैसे ही रवानगी का समय हुआ, उन्होंने मंच पर खड़े उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी को देखते ही कहा, अरे आइए न। सम्राट चौधरी थोड़ा हिचके तो सीएम ने कहा- क्या बात करते हैं, आइए न।
इसके बाद सम्राट चौधरी उस जीप की ओर बढ़े। इसके बाद नीतीश कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी की ओर देखकर कहा, अरे आप भी आइए। वे आए तो इसके बाद मंच पर खड़े ग्रामीण विकास मंत्री को भी बुलाया। कहा- आओ-आओ तुम भी आओ। अरे आओ न भाई। चलो न भाई। इसके बाद श्रवण कुमार भी उस जीप पर पहुंच गए। तब परेड निरीक्षण के लिए गाड़ी रवाना हुई।
परेड में तीन मंगलामुखी (ट्रांसजेंडर) बंटी कुमार, मधु कश्यप एवं रोनित झा भी शामिल हुए। नीतीश कुमार ने अंकित कुमार को सीएम पिस्टल और बैटल से सम्मानित किया। रूपेश कुमार को तलवार दी और बेस्ट परेड कमांडर का अवार्ड मीना कुमारी को दिया। दीक्षा समारोह में कई गर्व से भरने वाले क्षण आए तो कई ऐसे पल भी रहे जो भावुक करने वाले थे। बेटे-बेटी की सफलता पर माता-पिता गर्व से भरे हुए थे। इसी दौरान एक नवनियुक्त दारोगा ने अपनी पत्नी को कैप पहनाई तो एक मां ने अपने बेटे के माथे पर तिलक सजाया। कुल मिलाकर यहां का नजारा उत्सवी दिख रहा था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…