Categories: BiharNEWS

महिला की जगह पुरुषों के खाते में भेज दिये ₹10000, वापस मांग रही सरकार; RJD ने ली चुटकी

लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने महिला रोजगार योजना को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। आरजेडी ने आरोप लगाया कि बिहार में एनडीए नेताओं और अधिकारियों को रिश्वत देकर वोट खरीदने का काम किया। आरजेडी ने चुटकी लेते हुए कहा कि सत्ता पाने की हड़बड़ी इतनी थी कि नेता और अफसर भयंकर गड़बड़ी कर बैठे। इस योजना के तहत 10000 रुपये की राशि महिलाओं के बजाय कुछ पुरुषों के खाते में भेज दी गई। अब उनसे वापस पैसा मांगे जा रहे हैं। पुरुषों को 10 हजार रुपये लौटाने के लिए पत्र लिखे जा रहे हैं।

आरजेडी ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में पोस्ट किया। पार्टी ने दो जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक द्वारा लिखे गए दो पत्रों के फोटो पोस्ट किए हैं। इनमें दरभंगा जिले के दो व्यक्तियों से 10000 रुपये वापस सरकारी खाते में जमा करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में कहा गया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ केवल जीविका से जुड़ी महिलाओं को ही मिलना है। तकनीकी त्रुटी की वजह से योजना की राशि गलती से उनके खाते में चली गई थी।

आरजेडी ने इस पोस्ट में लिखा कि बिहार में भुखमरी, महंगाई, पलायन और बेरोजगारी इतनी अधिक है कि ये रुपये जब सरकार ने लोगों के खाते में डाले होंगे, तभी खर्च हो गए होंगे। पुरुष अब यह लोन राशि बिल्कुल भी नहीं लौटाएंगे। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा, “ईवीएम धांधली, वोट खरीदी, वोट चोरी और मशीनरी से बनाई सरकारों को कितने दिन छुपाओगे? सच एक दिन बाहर निकलेगा।”

जीविका से जुड़ी महिलाओं को मिलती है रोजगार योजना की राशि

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की थी। इसके जरिए जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए। अब तक करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं के खाते में राशि पहुंच चुकी है। सरकार ने कहा कि महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से यह राशि दी जा रही है। फिर 6 महीने बाद समीक्षा करके उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता और दी जाएगी।

बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दल इस योजना पर नीतीश सरकार को घेरे हुए है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव से ठीक पहले 10-10 हजार रुपये बांटकर सरकार ने वोट खरीद लिए। एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने की यह प्रमुख वजह रही। हालांकि, सत्ता पक्ष के नेता इन दावों को खारिज करते रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

12 घंटे ago