दिल्ली की एक अदालत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव , उनके परिवार के सदस्यों और अन्य से जुड़े नौकरी के बदले कथित रूप से जमीन लेने के मामले में आरोप तय करने पर आज यानी 4 दिसंबर 2025 को अपना फैसला सुना सकती है।
इससे पहले, 10 नवंबर को विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने मामले में कथित संलिप्तता को लेकर लालू यादव और अन्य के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर मामले की सुनवाई करते हुए फैसले को चार दिसंबर तक के लिए टाल दिया था। अदालत आज 4 दिसंबर इस बारे में अपना फैसला सुना सकती है कि आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं या नहीं।
जानिए आरोपों के बारे में
सीबीआई ने कथित घोटाले के सिलसिले में लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी श्रेणी में लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान की गई नियुक्तियों के बदले राजद सुप्रीमो के परिवार या सहयोगियों के नाम पर भूमि हस्तांतरित कराई गई थी।
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला
लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे। सीबीआई ने यह भी दावा किया है कि नियुक्तियां मानदंडों का उल्लंघन करके की गई थीं और लेन-देन में बेनामी संपत्तियां शामिल थीं, जो आपराधिक कदाचार और षड्यंत्र के समान है। आरोपियों ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया है कि मामला राजनीति से प्रेरित है।
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…