Categories: BiharNEWSPolitics

कौन हैं बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष संजय सरावगी, दरभंगा से 6 बार रह चुके विधायक

बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ है। संजय सरावगी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब बिहार बीजेपी की कमान उनके हाथों में होगी। वे दिलीप जायसवाल की जगह लेगें। नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री जायसवाल अब अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे। बिहार चुनाव में एनडीए को मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का ये बड़ा फैसला है। संजय सरावगी को बिहार मंत्रिमंडल में इस बार जगह नहीं मिली थी। ऐसे में अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

संजय सरावगी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में एक है। वे दरभंगा विधानसभा से लगातार छह बार के विधायक हैं। पहली बार वर्ष 2005 मार्च में विधायक बने थे। सरावगी वैश्य समाज से आते हैं और बीजेपी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं। मिथिला क्षेत्र में उनकी मजबूत पैठ मानी जाती है। संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 में दरभंगा में हुआ। उनके पिता का नाम परमेश्वर सरावगी है।

शिक्षा की बात करें तो सरावगी के पास एमबीए और एमकॉम की डिग्री है। छात्र राजनीति से ही वे भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का हिस्सा रहे हैं। सरावगी वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। 1995 में भाजपा में शामिल हुए। मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में भाजपा के टिकट पर दरभंगा से विधायक बनते आए हैं। अब उन्हें भाजपा आलाकमान ने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी ने कहा, कि पार्टी ने जो मुझे काम दिया है, पार्टी मेरी मां समान है और मैं निश्चित रूप से ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

3 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

4 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

4 घंटे ago