Categories: BiharNEWS

जीविका दीदियों की फिर होगी चांदी, 60 हजार आय वाली महिलाओं का सर्वे कराएगी नीतीश सरकार

बिहार में जीविका दीदियों की फिर चांदी होने वाली है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये बांटे जाने के बाद अब नीतीश सरकार 60 हजार रुपये या इससे अधिक की सालाना आय वालीं महिलाओं का सर्व कराया जाएगा। नीतीश सरकार ने इसके लिए जीविका दीदियों का सर्वे कराने की तैयारी की है। महिला रोजगार योजना से जुड़ीं महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। इसके लिए जीविका की ओर से विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।

जल्द ही इस पर जीविका की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। जीविका के सदस्यों को लखपति दीदी बनाने की मुहिम में प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभुक महिलाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि इनकी सालाना आय कम-से-कम एक लाख रुपये हो।

मालूम हो कि वर्तमान में राज्य में 31 लाख जीविका की सदस्य लखपति दीदी बनी हैं। इस संबंध में जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) हिमांशु शर्मा ने बताया कि रोजगार योजना की लाभुक महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 60 हजार या इससे अधिक है, इन्हें पहले चरण में चिह्नित किया जाएगा। आगे के चरण में अन्य को भी इससे जोड़ जाएगा।

रुपये और ट्रेनिंग मुहैया कराएगी सरकार

इसके अंतर्गत इन महिलाओं को जीविका की ओर से अतिरिक्त आर्थिक मदद भी की जाएगी। साथ ही उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये महिलाएं जो भी रोजगार कर रही हैं, उसके विकास के लिए उन्हें तकनीकी मदद भी दी जाएगी। सीईओ यह भी बताते हैं कि लखपति दीदी बनाने का पूर्व में जो लक्ष्य तय किया गया था, उसकी प्राप्ति समय से पूर्व ही कर ली गई है।

1.56 करोड़ महिलाओं को मिले हैं 10-10 हजार

मालूम हो कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि दी गई है। यह राशि उन्हें रोजगार शुरू करने के लिए दी गई है। इस योजना में आगे भी जो आवेदन मिले हैं, उन्हें भी राशि प्रदान की जानी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

3 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

6 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

7 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

7 घंटे ago