Categories: BiharNEWS

’10 लाख दो नहीं तो…’ JDU की सांसद और विधायक को जान से मारने की मिली धमकी

बिहार में जेडीयू की सांसद और विधायक से रंगदारी मांगी गई. इसके साथ ही रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. सीवान जिले की जेडीयू सांसद विजय लक्ष्मी देवी को धमकी दी गई है. सांसद विजय लक्ष्मी देवी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. जिसके बाद सांसद प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव ने मैरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि तीन दिसंबर की रात 10.38 बजे और 10.40 बजे अज्ञात युवक ने सांसद विजय लक्ष्मी देवी के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी की मांग की गई. इतना ही नहीं, पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी. सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस से सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. इसके साथ ही पुलिस से जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से भी मांगी रंगदारी

इसके साथ ही बड़हरिया के विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से भी 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से की है. इस मामले में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मिले हुए मोबाइल नंबर को जांच के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गयी है और प्राथमिकी को न्यायालय में आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी

उन्होंने यह भी बताया कि सांसद ने भी पुष्टि की है कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति की तरफ से धमकी भरे कॉल किये गये. फिलहाल, पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. ऐसे में देखना होगा कि पुलिस कब तक अपराधियों तक पहुंच पाती है. मालूम हो, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

3 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

9 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

9 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

11 घंटे ago