Bihar

हिजाब प्रकरण पर बोले बिहार के राज्यपाल: नीतीश कुमार पिता समान, इसे विवाद कहना दुखद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से एक महिला डॉक्टर के हिजाब को हटाने के कथित वीडियो पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज्यपाल ने इस पूरे मामले को ‘विवाद’ मानने से इनकार करते हुए इसे मुख्यमंत्री का पितृवत स्नेह करार दिया।

क्या था मामला?

बीते 15 दिसंबर को आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए एक राजकीय समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र लेने आई डॉ. नुसरत परवीन के सिर से हिजाब हटाते या उसे पीछे खींचते नजर आए। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सहित विपक्षी दलों ने इस वीडियो को मुद्दा बनाकर इसे धार्मिक भावनाओं और महिला सम्मान से जोड़ दिया, जिसकी चर्चा जम्मू-कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक होने लगी।

बाप-बेटी जैसा रिश्ता

विपक्ष के आरोपों पर राज्यपाल ने कहा कि इसे राजनीतिक चश्मे से देखना गलत है। राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि वो किसी का पक्ष नहीं ले रहे, बल्कि वास्तविकता बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री राज्य की सभी बेटियों को अपनी संतान की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि एक पिता और बेटी के बीच इस तरह के सहज व्यवहार को ‘विवाद’ की संज्ञा देना बेहद दुखद और अनुचित है।

विवाद की जगह अपनी नौकरी पर ध्यान दें

राज्यपाल ने डॉ. नुसरत परवीन को सलाह दी कि वे किसी भी विवाद पर ध्यान दिए बिना अपनी नौकरी पर ध्यान दें और तुरंत कार्यभार संभालें। राज्यपाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि विपक्षी दल एक सामान्य घटना को अनावश्यक तूल देकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

8 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

12 घंटे ago