बिहार के जितेद्र साह के साथ हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब अचानक उनके खाते में 600 करोड़ रुपए आ गए। पेशे से हवलाई जितेंद्र बक्सर जिले के हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव के निवासी हैं। रोजमर्रा के खर्चे के लिए पैसे निकालने जब वे ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे तो पासबुक अपडेट के दौरान उनके खाते में 600 करोड़ रुपए बैलेंस दिखा। जबकि इससे पहले उनके अकाउंट में सिर्फ 478 रुपए थे। इतनी बड़ी रकम देख वे भी दंग रह गए।
हालांकि जिसके बाद उनके अकाउंट से पैसे नहीं निकल रहे हैं। खाते ब्लॉक कर दिया गया है। जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हलवाई जितेंद्र साह का फिनो बैंक में खाता है। जिसके बाद उन्होने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
जितेंद्र साह का कहना है कि उनका एक-दो बैंक में खाता है, लेकिन उसमें कुछ नहीं है। फिनो बैंक वाले अकाउंट में कुछ रुपए थे। लेकिन अब 100, 200 रुपए भी नहीं निकल रहे हैं।
वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि यह मामला तकनीकी गड़बड़ी, बैंकिंग त्रुटि, या किसी साइबर फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है। खाताधारक को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साइबर थाना भेजा गया है, जहां बैंक अधिकारियों और साइबर विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है कि यह रकम कहां से और किस प्रक्रिया के अंतर्गत खाते में पहुंची।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…