समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: “पैसे दोगे तो दरोगा बनवा दूंगा..” फर्जी DSP बनकर युवक से ठग लिये 19 लाख 40 हजार

IMG 20250923 WA0025

बिहार के बेगूसराय से अजब गजब खबर सामने आई. यहां एक शख्स पहचान बताकर रुतबे से रहता था. अकड़ अफसरों वाली रखता था. उसे देखकर पुलिस वाले सलाम ठोकते थे. इतनी ही नहीं बल्कि नकली वर्दी पहनकर लाखों की कमाई कर रहा था. पुलिस उसे लंबे समय से तलाश कर रही थी. पुलिस ने फर्जी डीएसपी करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उस पर 19 लाख की ठगी का आरोप है.

बेगूसराय में तेघरा थाने की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है. आरोपी करण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी और आज तेघरा थाने की पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है. आरोप लगाया जा रहा है कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर का रहने वाला करण कुमार फर्जी डीएसपी बनकर ठगी का काम करता था. वह अपने आप को पहले एस आई के रूप में प्रस्तुत करते हुए औरंगाबाद जिले में पोस्टेड बताता था.

IMG 20251220 WA0094paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

19 लाख की ठगी का आरोप

करण कुमार पर तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनाहारा के रहने वाले अभिषेक कुमार ने मामला दर्ज करवाया था कि दरोगा बहाली के नाम पर उनसे चेक ऑनलाइन पेमेंट और अन्य माध्यमों से करण कुमार ने 19 लाख 40000 रुपए लिए थे. अभिषेक कुमार के अनुसार यात्रा के क्रम में उनकी मुलाकात करण कुमार से एक लाइन होटल पर हुई थी. उस वक्त वह एक दरोगा की वर्दी में बाइक पर सवार थे और बातचीत के क्रम में ही उन्होंने अभिषेक कुमार के बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए उसे दरोगा बहाली में उत्तीर्ण करने का प्रलोभन दिया था. धीरे-धीरे एक बड़ी रकम उससे वसूली गई थी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे करण कुमार ने अभिषेक कुमार का मोबाइल फोन उठाना भी बंद कर दिया था.

IMG 20240904 WA0139

पूछताछ में जुटी पुलिस

उनकी मुलाकात एक बार फिर गौरा के पास हुई थी. जहां पर करण कुमार ने अभिषेक कुमार के साथ गाली गलौज की थी और जाति सूचक गाली भी दी थी. मामले के बाद अभिषेक कुमार ने करण कुमार के ऊपर तेगड़ा थाने में ठगी और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था. बीते शाम तेघड़ा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि करण कुमार अपने घर पर ही मौजूद हैं. तत्पश्चात पुलिस ने घेराबंदी कर करण कुमार को हिरासत में लिया. फिलहाल, करण कुमार से पूछताछ की जा रही है.

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041file 00000000201c7207a5243d349b920613