Bihar

समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान दुबहा में वंदे भारत पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

इंडियन रेलवे एक बार फिर पत्थरबाजों की हरकतों से परेशान है। बिहार में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। शनिवार को समस्तीपुर–दुबहा स्टेशन के बीच चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके गए, जिससे चेयर कार का एक कांच टूट गया। राहत की बात यह रही कि संबंधित सीट पर बैठे यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।

घटना के बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) सक्रिय हो गई है और टीम बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले जोगबनी-दानापुर वंदे भारत पर हुई पत्थरबाजी की घटना ने आरपीएफ की चिंता और बढ़ा दी है। नारायणपुर और समस्तीपुर, दोनों मामलों की समानांतर जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन शनिवार सुबह 9:28 बजे समस्तीपुर से रवाना होकर 10:13 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची। इसी दौरान दुबहा के पास पत्थरबाजी हुई। ट्रेन के दानापुर पहुंचने पर क्षतिग्रस्त कांच को दुरुस्त कर दिया गया।

रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर अपील की है कि राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बिहार समेत कई राज्यों में वंदे भारत और अन्य स्पेशल ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रही हैं। हर बार आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद शरारती तत्व ऐसी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

9 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

11 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

11 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

12 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

15 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

19 घंटे ago