Bihar

दिल्ली दौरे पर CM नीतीश कुमार; पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात, कल पीएम मोदी से मिलेंगे

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश रविवार शाम को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होने जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। नीतीश कुमार को रिसीव करने केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कल यानी सोमवार को नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ होंगे। सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री पटना लौट आएंगे।

बताया जा रहा है कि बिहार के सीएम और देश के पीएम के बीच होने वाली इस उच्चस्तरीय मुलाकात में सरकार के रोडमैप, केंद्र-राज्य समन्वय और विकास एजेंडे पर भी चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री केंद्र से राज्य के लिए बकाया राशि, विशेष सहायता पैकेज और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति जैसे मुद्दों को उठा सकते है।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। एनडीए ने कुल 203 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि महागठबंधन के खाते में सिर्फ 35 सीटें आई हैं। बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू 83 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। चिराग पासवान की एलेजपी (रामविलास) को 19, जीतन राम मांझी की हम को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

3 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

3 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

4 घंटे ago