Bihar

BPSC AEDO की भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तिथि के बारे में बाद में दी जायेगी जानकारी

बिहार लोक सेवा योग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी है। यह 10 जनवरी से 16 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली थी। नई परीक्षा तिथि की सूचना बाद में जारी होगी।

बीपीएससी ने परीक्षा टालने की सूचना जारी करते हुए कहा, ‘दिनांक 10.01.2026 से 16.01.2026 (दिनांक 14.01.2026 को छोड़कर) तक आयोजित होने वाली विज्ञापन संख्या 87/2025 के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षा के पुन: आयोजन की तिथि की घोषणा आयोग के वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी।’ बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा में 9.7 लाख अभ्यर्थी शामिल होने हैं। यह 10 से 16 जनवरी तक तीन चरणों में प्रस्तावित थी।

935 पदों के लिए 9.7 लाख आवेदन, कहां कितने पद

भर्ती में 374 पद अनारक्षित, 93 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 150 पद अनुसूचित जाति, 10 पद अनुसूचित जनजाति, 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 112 पद पिछड़ा वर्ग और 28 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस बार इस भर्ती रिकॉर्ड कुल 9.7 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीपीएससी के लिए एक नया कीर्तिमान है। यह पहली बार है जब किसी एक भर्ती में इतना बड़ा रिसपॉन्स मिला है।

वेतन- 29,200/- प्रति माह

स्तर- स्तर 5

चयन प्रक्रिया

सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगी। इंटरव्यू नहीं होगा। लिखित परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप रहेंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक कटेगा। लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे । तीनों पेपरों का पैटर्न इस प्रकार है-

– सामान्य भाषा भाग–1 सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) भाग–2 सामान्य हिन्दी (70 अंक) 100 प्रश्न 2 घंटा

– सामान्य अध्ययन के 100 अंक के 100 प्रश्न – 2 घंटा

– सामान्य योग्यता (General Aptitude) 100 अंक के 100 प्रश्न -2 घंटा

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago