बिहार की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा बिहार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर एक विवादित पोस्ट साझा किया गया है।
इस पोस्ट में तेजस्वी यादव को ‘लापता’ बताते हुए उन पर तंज कसा गया है। पोस्ट में लिखा गया है, ‘लापता की तलाश! नाम: तेजस्वी यादव, पहचान: 9वीं फेल।”
जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से भी बयान सामने आया है। जदयू के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।
नीरज कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि नहीं रखते, वे अक्सर स्कूल से भाग जाया करते हैं। तेजस्वी यादव भी उसी तरह स्कूल से भागे हुए नेता हैं। बिहार की जनता ने भी उन्हें राजनीतिक रूप से भगा दिया है।
नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव के पिता को ही यह नहीं पता कि उनका बेटा कहां है, तो प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल क्या ही बताएंगे, जिनमें बोलने की हिम्मत तक नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि तेजस्वी यादव किस “ग्रह” पर हैं। व्यंग्य करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद बिहार के लिए एक “ग्रह” बन चुके हैं।
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने किया पलटवार
तेजस्वी यादव को लेकर की गई बयानबाजी और जारी पोस्टर पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “भाजपा तेजस्वी फोबिया से ग्रस्त है। तेजस्वी यादव सरकार के हर क्रियाकलाप पर नजर रखे हुए हैं। बीजेपी को काम की चिंता नहीं है. बिहार की जनता की चिंता नहीं है। तेजस्वी यादव का नाम जपते हैं. अपनी पार्टी की चिंता कीजिए। तेजस्वी यादव की चिंता के लिए बिहार की जनता है।”
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…