Categories: BiharNEWS

स्पोर्ट्स बाइक पर तेजप्रताप यादव और बैकग्राउंड में ‘धूम-धूम’ सॉन्ग, देखें वीडियो

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने अलग-अलग अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैंं। भले ही हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप यादव को हार का मुंह देखना पड़ा है लेकिन उनका अंदाज अभी भी नहीं बदला। राष्ट्रीय जनता दल से निकाले जाने के बाद अपनी नई पार्टी जन शक्ति जनता दल बनाने वाले तेजप्रताप यादव पटना की सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाते नजर आए हैं। हरे रंग की एक बेहतरीन मोटरसाइकिल पर सवार तेजप्रताप यादव पटना में घूमते नजर आए। बाइक चलाते वक्त तेजप्रताप यादव ने हेलमेट भी लगा रखी है।

तेजप्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद मोटरसाइकिल चलाते हुए वीडियो शेयर किया है। खास बात यह है कि जो वीडियो तेजप्रताप यादव ने शेयर किया है उसमें मशहूर फिल्म धूम का ‘धूम-धूम’ गाना भी बैकग्राउंड में बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजप्रताप यादव ने लिखा, ‘पूरी सड़क पर हरा चमक रहा है। हर मोड़ पर धड़कन की गूंज है। स्टाइल सिर्फ यह नहीं है कि मैं कैसा बाइक चला रहा हूं बल्कि यह है कि आखिर क्यों मैं राइड कर रहा हूं। जुनून रफ्तार को बढ़ाता है लेकिन निर्णय नियंत्रण रखता है। गति रोमांच पैदा करती है, अनुशासन परिभाषा तय करता है। मैं रोमांच का मजा लेता हूं लेकिन जोखिम का नहीं क्योंकि सड़क मेरी वापसी की हकदार है।’

सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव का यह वीडियो अब वायरल भी हो रहा है। इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुधांशु यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘राइडर तेजू भइया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सिस्टम हैंग है अब।’ विशाल राज यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘ये किस लाइन में आ गए भाई साहब आप।’ एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, ‘ग्रीन बाइक मोटे टायर, तेजू भइया ऑन फायर।’

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

12 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago