बिहार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन एक ऐसा मौका आया जब सदन से लाइव प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर एक ही फ्रेम में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का परिवारवाद कैद हो गया। विधानसभा में नए विधायकों और मंत्रियों के बैठने की ऐसी व्यवस्था की गई थी कि जीतनराम मांझी की समधन ज्योति मांझी और पतोहू यानी ज्योति मांझी की बेटी दीपा मांझी एक ही लाइन में अगल-बगल बैठी दिखीं। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता से दो लाइन आगे उनके मंत्री बेटे दीपक प्रकाश बैठे थे। स्नेहलता की दाहिनी ओर जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह और लोजपा सांसद वीणा सिंह की बेटी कोमल सिंह भी दिख गईं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता प्रेम कुमार के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन में सभी दलों के नेता स्वागत में अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान रालोमो की सासाराम से विधायक स्नेहलता की बारी आई तो लाइव प्रसारण के फ्रेम में उनके सामने ही बैठे बेटे दीपक प्रकाश दिख गए, जो अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन मंत्री होने के नाते वहां मौजूद थे।
उन दोनों के बीच वाली लाइन में जीतनराम मांझी की बहू और मंत्री संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी अपनी मां ज्योति मांझी के साथ बैठी थीं। हम के टिकट पर ज्योति बाराचट्टी से तीसरी और दीपा इमामगंज से दूसरी बार जीती हैं। स्नेहलता की दाहिनी तरफ जेडीयू की गायघाट विधायक कोमल सिंह भी नजर आ गईं, जिनके पिता दिनेश सिंह जेडीयू के विधान पार्षद और मां वीणा सिंह वैशाली से लोजपा की सांसद हैं।
याद दिला दें कि बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के नेताओं के परिजनों की जीत और हार दोनों बड़ी संख्या में हुई है। इनमें कुछ ऐसे हैं जो अब कई दफा चुनाव जीतकर खुद स्थापित हो चुके हैं। ऐसे नेताओं में सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव, नीतीश मिश्रा, नितिन नबीन, संजीव चौरसिया, विभा देवी, श्रेयसी सिंह, चेतन आनंद, रमा निषाद, सुजीत सिंह, सुधांशु शेखर, कोमल सिंह, ओसामा शहाब, राहुल शर्मा, ऋतुराज, समृद्ध वर्मा आदि की जीत हुई है। हारने वालों में तेज प्रताप यादव, संजीव सिंह, वीणा देवी, अजीत सिंह, राहुल तिवारी, शिवानी शुक्ला, जागृति ठाकुर, सुशील कुमार, लता सिंह, फराज फातमी, शाहनवाज आलम, सरफराज आलम जैसे कई नाम शामिल हैं।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…