समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन का इस्तीफा, नीतीश के सात निश्चय-3 का ऐलान

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए नितिन नवीन ने नीतीश कैबिनेट छोड़ दी है। उन्होंने आज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद छोड़ दिया है। नितिन के पास पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग की कमान थी।

नीतीश कैबिनेट से सात निश्चय-3 को मंजूरी

नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में सात निश्चय- 3 कार्यक्रमों को लागू करने की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। सात निश्चय- 3 में दोगुना रोजगार- दोगुनी आय, समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार, कृषि में प्रगति-प्रदेश की समृद्धि, उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य, सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन, मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार और सबका सम्मान-जीवन आसान पर काम किया जाएगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150