समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में अब नयी एसयूवी से अपराधियों का पीछा करेगी पुलिस, SP-DIG को मिलेगी नयी कार

IMG 20250923 WA0025

सरकार ने पुलिस बल की कार्यक्षमता और फील्ड ऑपरेशन को मजबूत करने के उद्देश्य से जर्जर और अनुपयोगी हो चुके 657 पुलिस वाहनों को रद घोषित किया गया है. इनके स्थान पर 494 नए वाहनों की खरीद को मंजूरी दी गई है. इस पूरी प्रक्रिया के लिए 70.53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जिसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जुलाई 2026 तक पूरा किया जाना है. पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर पर कार्यक्षमता और फील्ड मूवमेंट को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों के लिए नए वाहनों की व्यवस्था का निर्णय लिया है.

बड़े अधिकारियों के लिए 20-20 लाख की गाड़ी

डीआइजी और एसपी स्तर के अधिकारियों को आधुनिक और सुविधायुक्त वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि निगरानी, समन्वय और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. डीआइजी स्तर के लिए 20-20 लाख रुपये की लागत से छह नए और एसपी स्तर के अधिकारियों के लिए 16-16 लाख रुपये की लागत से 21 वाहन खरीदे जाएंगे.

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इतनी गाड़ियों की होगी खरीद

पुलिस मुख्यालय के अनुसार थानों और फील्ड यूनिट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 147 चार पहिया वाहनों की खरीद की जाएगी. इसके साथ ही पेट्रोलिंग और त्वरित कार्रवाई को मजबूत करने के लिए 157 नई मोटरसाइकिलें भी बेड़े में शामिल होंगी. विशेष श्रेणी के पुराने वाहनों के स्थान पर 15 एंबुलेंस, 51 ट्रूप कैरियर, 48 बस, 10 वज्र वाहन, 34 कैदी वाहन और पांच वाटर कैनन वाहन खरीदे जाएंगे.

IMG 20240904 WA0139

सेंट्रलाइज्ड मॉनीटरिंग सिस्टम

पुलिस मुख्यालय में सेंट्रलाइज्ड मॉनीटरिंग सिस्टम से जुड़े विशेष कार्य बल की स्थापना को भी स्वीकृति दी गई है. इस परियोजना पर कुल 11.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बेल्ट्रान ने इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है, जबकि सी-डॉट एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की खरीद पर एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी. पुलिस मुख्यालय के इन फैसलों के बाद माना जा रहा है कि पुलिस पेट्रोलिंग और बेहतर होगा. साथ ही पुलिस की कार्यक्षमता में भी बढोतरी होगी.

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150