Bihar

कुंदन कृष्णन DG बने, समस्तीपुर के SP रह चुके विकास वर्मन समेत 8 DIG से बनें IG; बिहार में IPS अफसरों का प्रमोशन

बिहार सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। इस प्रोन्नति के तहत एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में प्रोन्नत किया गया है। इनके साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात पांच और राज्य के तीन सहित कुल आठ डीआईजी को आईजी रैंक में, 22 एसपी रैंक के अधिकारी को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति मिली है। 12 आईपीएस को प्रवर कोटि में प्रोन्नति दी गयी है।

गृह विभाग ने 2008 बैच के तीन IPS अधिकारियों को पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) से पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर प्रोन्नत किया है। जिसमें मनोज कुमार, संजय कुमार, विवेकानन्द हैं शामिल हैं। 2008 बैच के ही 5 अन्य अधिकारियों को, जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हे भी पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। जिसमें उपेन्द्र कुमार शर्मा, सत्य वीर सिंह, विकास बर्मन, किम, निताशा गुड़िया के नाम हैं। इसके अलावा 2013 बैच के 12 IPS अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक कोटि से प्रवर कोटि (Selection Grade) में प्रोन्नति दी है। प्रोन्नत होने वाले प्रमुख अधिकारियों में मनीष, विशाल शर्मा, उपेंद्र नाथ वर्मा और गौरव मंगला शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

2 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

5 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

6 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

16 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

16 घंटे ago