हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सूबे में बिजली की मांग दो हजार मेगावाट तक घट गयी है। बिजली कंपनी से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार औसत सात से साढ़े सात हजार मेगावाट की मांग घटकर पांच हजार तो कभी 5500 मेगावाट पर आ गयी है। इस बार की ठंड में बिजली की मांग कुछ अधिक कम हुई है।
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सर्दी में एसी का चलना अचानक बंद हो जाता है। इस वजह से मांग में कमी आ जाती है। यह केवल घरेलू उपभोक्ताओं के मामले में नहीं है बल्कि संस्थागत उभोक्ता और बड़े-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी है। पटना में प्राय: सभी क्षेत्रों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता हैं इसलिए बिजली की मांग में कमी स्पष्ट तौर पर नोटिस में आती है।
बिजली कंपनी के संबंधित अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौसम की संभावना को केंद्र में रख बिजली की मांग को ले योजना तैयार करती है।
कोल्ड डे में हीटर व गीजर जरूर चलता है पर खपत उस हिसाब से नहीं रहती। छोटे शहरों की मांग में और कमी आती है।
वहीं एनटीपीसी से मिली जानकारी के अनुसार विगत एक महीने से बिहार में बिजली की मांग पांच हजार मेगावाट के करीब है।
गर्मियों में यह कभी सात तो कभी साढ़े सात हजार मेगावाट तक होती है। वैसे रविवार की शाम मांग 5700 मेगावाट पर थी। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली की मांग कभी-कभी 4000 मेगावाट तक भी पहुंच जा रही।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…