Categories: BiharNEWS

अजब-गजब बिहार! पुलिस से बचने की निकाली ऐसी तरकीब कि खुद पुलिसवाले भी रह गए हैरान

यूं तो आपने देखा और सुना होगा कि जब दुश्मन देश या आतंकी हमला होता है तो सैनिक बंकरनुमा बने तहखाना में छुपकर अपनी जान बचाते हैं. कश्मीर में भी अक्सर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग से बचने के लिए लोग घरों में बंकर बनाते हैं मगर बिहार में नहीं सुने होंगे. वो भी बेगूसराय में. बेगूसराय से किसी देश की सीमा नहीं लगती. फिर भी एक निवासी ने घर में बनवा रखा है.

क्यों बंकर बनाया

बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार पर सरकारी अनाज गबन करने समेत लाखो रुपये ठगी करने के कई मामले दर्ज थे. इस मामले में पुलिस ने त्रिपुरारी कुमार के घर करीब 10 बार छापेमारी की, लेकिन त्रिपुरारी कुमार गिरफ्तार नहीं हुआ. आखिरकार, तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की देर रात एक बार फिर छापेमारी की, वो फिर नहीं मिला, तो पुलिस को शक हुआ. पुलिस को पक्की सूचना मिली थी कि त्रिपुरारी अपने घर में ही है, लेकिन पुलिस को मिल नहीं रहा था. इसलिए खोजबीन गहन होने लगी. छापेमारी के दौरान अचानक आंगन में एक प्लाई बोर्ड रखा दिखा. पुलिस ने जब प्लाई बोर्ड हटाया तो अंदर तहखाना था. उसमें जाने के लिए बांस की सीढ़ी लगी हुई थी. जब पुलिस ने अंदर लाइट जलाकर देखा तो उसमें त्रिपुरारी कुमार छुपा हुआ था.

बेगूसराय के बरौनी गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार ने अपने घर के आंगन में बंकरनुमा तहखाना बनाया था। पुलिस ने त्रिपुरारी कुमार को उसके घर पर करीब दस बार छापेमारी के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कियात्रिपुरारी पर सरकारी अनाज गबन, लाखों रुपये की ठगी और दो जानलेवा हमले के चार मामले दर्ज हैं

पुलिस ने उसे बंकर से बाहर निकाला और गिरफ्तार किया. दरअसल, त्रिपुरारी कुमार अपने दो मंजिले मकान के आंगन में सेफ्टी टैंक नुमा 20 फीट एक तहखाना बना रखा था और उसमें बांस का सीढ़ी लगाकर अंदर बाहर होता था और ऊपर से आंगन में एक प्लाईवुड रखा जाता था, जिससे किसी को शक नहीं हो.

कौन-कौन से केस दर्ज

इस मामले में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि त्रिपुरारी पर कुल चार मामले दर्ज हैं. फिलहाल उसकी गिरफ्तारी 128 कि्वंटल सरकारी अनाज की धोखाधड़ी कर कालाबाजारी करने के मामले में की गई है. दरअसल, त्रिपुरारी के पिता गोपाल प्रसाद सिंह डीलर थे और उनके निधन के बाद उसने सरकारी अनाज लौटाया नहीं और गबन कर लिया था. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज थी, इसके साथ ही 37 लाख रुपये से ज्यादा के धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज था. इसके अलावा दो जानलेवा हमले के मामले का भी यह आरोपी है. फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

1 घंटा ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

4 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

4 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

5 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

5 घंटे ago