राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में हुई टूट के बाद उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्या का समर्थन किया है। तेज प्रताप रविवार को खुलकर रोहिणी के पक्ष में उतर आए। बहन के साथ राबड़ी आवास में हुई बदसलूकी पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि अगर पिता (लालू यादव) इजाजत दें, तो वे सभी जयचंदों को जमीन में दफन कर देंगे। तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी नसीहत देते हुए कहा कि बहन के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए था।
तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार से काफी नाराज दिखे। उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, “जल्द ही रोहिणी दीदी से अनुरोध करूंगा कि वे हमारी पार्टी (जनशक्ति जनता दल) की राष्ट्रीय संरक्षक की जिम्मेदारी स्वीकार करें।”
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू परिवार में टूट हो गई। लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने शनिवार को अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाए कि उनके ऊपर पटना स्थित राबड़ी आवास में बदसलूकी की गई। उन्हें चप्पल दिखाया गया। रोहिणी अपने भाई तेजस्वी यादव, उनके करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव और रमीज पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की भी बात कही।
रोहिणी आचार्या शनिवार को रोते हुए पटना से दिल्ली चली गईं। रविवार को दिल्ली में मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू, मां राबड़ी और सभी बहनें उनके साथ हैं। उन्होंने सिर्फ अपने भाई (तेजस्वी) से नाता तोड़ा है। अब लालू परिवार से पूर्व में बेदखल किए जा चुके तेज प्रताप भी अपनी बहन के साथ आ गए हैं, तो तेजस्वी यादव अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं।
तेज प्रताप यादव ने जिन जयचंदों को जमीन में दफन करने की बात कही है, उनका इशारा तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव से है। अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप की बात सार्वजनिक होने के बाद आरजेडी और लालू परिवार से निकाले गए तेज प्रताप ने कई मौकों पर जयचंद का जिक्र किया था। हाल ही में चुनाव के दौरान एक वीडियो में वह तेजस्वी के साथ रहे संजय यादव को जयचंद कहते हुए नजर आ रहे थे, जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…