समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

तेज प्रताप यादव का बंगला छिना; नीतीश के मंत्री लखेंद्र रौशन को मिला लालू के लाल वाला आवास

IMG 20250923 WA0025

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार के गठन के साथ ही लालू यादव के परिवार के पते बदल रहे हैं। पहले राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले को खाली करके 39 हार्डिंग रोड जाने का कहा गया, जिसमें उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव भी रहते हैं। अब लालू के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता जनता (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का बंगला छिन गया है। महुआ सीट से विधानसभा चुनाव हार गए तेज प्रताप यादव अब पूर्व विधायक रह गए हैं। उनका 26 एम स्ट्रैंड रोड वाला सरकारी आवास नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे के मंत्री लखेंद्र रौशन को आवंटित हो गया है। तेज प्रताप को यह बंगला नए मंत्री के लिए खाली करके प्राइवेट घर में जाना होगा।

मंगलवार को नीतीश सरकार ने 26 मंत्रियों को बंगले आवंटित किए हैं। पुराने 13 मंत्रियों का पता वही है, लेकिन 13 नए मंत्रियों को बंगले आवंटित हो गए हैं। इस लिस्ट में तेज प्रताप यादव का 26 एम स्टैंड रोड वाला सरकारी आवास भी शामिल है। बीजेपी कोटे से मंत्री बने लखेंद्र पासवान को यह घर मिला है। बंगला खाली होने के बाद ही लखेंद्र वहां शिफ्ट हो सकेंगे। लखेंद्र रौशन वैशाली जिले की पातेपुर सीट से लगातार दूसरी बार जीते हैं। तेज प्रताप यादव जिस महुआ सीट से हारे हैं, वह भी वैशाली जिले के अंदर आती है।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

नीतीश कैबिनेट के 13 नए मंत्रियों के आवास का पता :
  • दिलीप कुमार जायसवाल, उद्योग मंत्री- 2, स्ट्रैंड रोड
  • सुरेंद्र मेहता, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री- 33, हार्डिंग रोड
  • श्रेयसी सिंह, आईटी एवं खेल मंत्री- 4, स्ट्रैंड रोड
  • संजय सिंह टाइगर, श्रम संसाधन मंत्री- 41, हार्डिंग रोड
  • अरुण शंकर प्रसाद, पर्यटन तथा कला संस्कृति मंत्री- 25, हार्डिंग रोड
  • रामकृपाल यादव, कृषि मंत्री- 43, हार्डिंग रोड
  • नारायण प्रसाद, आपदा प्रबंधन मंत्री- 12, हार्डिंग रोड
  • रमा निषाद, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री- 3, सर्कुलर रोड

IMG 20240904 WA0139

  • लखेंद्र कुमार रौशन, एससी एवं एसटी कल्याण मंत्री- 26 एम, स्ट्रैंड रोड
  • प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, सहकारिता एवं पर्यावरण मंत्री- 27, हार्डिंग रोड
  • संजय पासवान, गन्ना उद्योग मंत्री- 21, हार्डिंग रोड
  • संजय सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री- 13, हार्डिंग रोड
  • दीपक प्रकाश, पंचायती राज मंत्री- 24 एम, स्ट्रैंड रोड

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150