Bihar

नीतीश नहीं, इस बार सम्राट चौधरी को मिला गृह मंत्रालय… बिहार में 18 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

बिहार के 10वीं बार सीएम बने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 26 मंत्रियों के बीच विभाग और मंत्रालय के बंटवारे का इंतजार चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में कुछ देर पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की है और मंत्रियों के बीच विभाग और मंत्रालय आवंटन की लिस्ट कभी भी आ सकती है। राज्यपाल सुबह ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (एलएनएमयू) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने दरभंगा गए थे और दोपहर बाद पटना लौटे। शाम तक मिनिस्टर और मंत्रालय की सूची सामने आ सकती है। चर्चा है कि बीजेपी के मांगने के बावजूद होम यानी गृह मंत्रालय पहले की तरह नीतीश के पास ही रहेगा। बीजेपी को पहले की तरह हाउस यानी विधानसभा स्पीकर का पद मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गया टाउन सीट से 1990 से लगातार जीत रहे प्रेम कुमार को इस बार मंत्री नहीं बनाया है। सुशील मोदी और नंद किशोर यादव के जमाने से भाजपा के बड़े नेता रहे प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एक पसंद हो सकते हैं। मंत्रालयों में वित्त मंत्रालय समेत कई बड़े विभाग भाजपा कोटे के मंत्रियों को मिलने की अटकलें है, जिसमें उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, खान, पथ निर्माण और सहकारिता जैसे मंत्रालय शामिल हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे के मंत्रियों को संसदीय कार्य, शिक्षा, परिवहन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण जैसे मंत्रालय मिलने की चर्चा है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की 8वीं सरकार का गुरुवार को शपथ ग्रहण हुआ था, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री आए थे। सरकार में नीतीश के अलावा 26 मंत्री बनाए गए हैं। नीतीश ने जेडीयू की बैठक में कहा था कि खरमास के बाद एक कैबिनेट विस्तार होगा। मौजूदा मंत्रिमंडल में सीएम समेत बीजेपी के 14, जेडीयू के 9, लोजपा-रा के 2, हम और रालोमो के 1-1 मंत्री शामिल किए गए हैं। कैबिनेट में 9 और मंत्री बनाने की जगह है, जिसमें जेडीयू की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

9 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago