Bihar

‘यह एक पॉलिटिशियन को शोभा नहीं देता’, शपथ ग्रहण में तेजस्वी के नहीं आने पर चिराग ने कसा तंज

नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 10वीं सीएम पद की शपथ ली. इस भव्य आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत 20 राज्य के सीएम आये. तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी विधायकों को भी इसमें आने का न्योता मिला था. लेकिन विपक्ष के कोई नेता इस समारोह में नहीं आये. चिराग पासवान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था.

क्या बोले चिराग

केंद्रीय मंत्री और LJP(R) चीफ चिराग पासवान ने कहा, “विपक्ष को सकरात्मक पक्ष रखना चाहिए. यह मेरी समझ से परे हैं. 2020 के चुनाव में, नतीजे हमारे फेवर में नहीं थे. लेकिन हम पहली पार्टी थे जिसने पब्लिक और मीडिया के सवालों का सामना किया. मैं मीडिया के सामने आया, हार मानी और सभी सवालों के जवाब दिए. तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष रहे हैं. मैंडेट मिले हुए कई दिन हो गए हैं, सरकार बन गई है. उन्हें शपथ समारोह में आना चाहिए था और मीडिया के साथ-साथ पब्लिक के सवालों के जवाब देने चाहिए थे. अगर आप एक हार से इतने निराश हैं, तो मुझे नहीं लगता कि यह एक पॉलिटिशियन को शोभा देता है.”

नीतीश कुमार को इस अंदाज में दी बधाई

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और स्थिरता के नए आयाम स्थापित करेगा. हम सभी बिहार फर्स्ट–बिहारी फर्स्ट के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं. आशा है कि नई सरकार बिहार को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.”

चिराग की पार्टी से मंत्री बने संजय पासवान

चिराग पासवान की पार्टी के कोटे से मंत्री बने संजय पासवान को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ” आज बिहार सरकार में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए, पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता संजय पासवान जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पिछले दो दशक से अधिक समय तक पार्टी के प्रति आपका समर्पण, आपकी निरंतर मेहनत और संगठन के प्रति आपकी प्रतिबद्धता आज सम्मानित हुई है. आपको नई जिम्मेदारियों के लिए ढेरों शुभकामनाएं. आपका अनुभव और सेवा भाव बिहार के विकास में नई ऊर्जा जोड़ेंगे.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

9 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

9 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

10 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

19 घंटे ago