Bihar

कुमार की नयी कैबिनेट में 26 मंत्री, सबसे अधिक 4 वैशाली से, समस्तीपुर से सिर्फ 1

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला है. गांधी मैदान में हुए एक भव्य समारोह में उन्होंने पद की शपथ ली है. प्रधानमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर उपस्थित थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के 14, जदयू के आठ, लोजपा के दो और हम और रालोपा से एक-एक विधायकों को तंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है.

कैबिनेट में अधिकतर पुराने चेहरे

नीतीश कुमार के नये कैबिनेट में अधिकतर पुराने चेहरे ही नजर आये. जदयू की ओर से कोई नया चेहरा कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया. भाजपा की ओर से भी अधिकतर पुराने चेहरे ही कैबिनेट में शामिल किये गये हैं. वैशाली से चार विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है, जबकि समस्तीपुर से सिर्फ एक विजय कुमार चौधरी को जगह मिली. जदयू की ओर से बिजेंद्र प्रसाद यादव सबसे अनुभवी मंत्री हैं, जबकि भाजपा ने पूर्व सांसद और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके रामकृपाल यादव को कैबिनेट में शामिल किया है. अशोक चौधरी और संतोष सुमन जैसे विधान परिषद के सदस्यों को भी नयी कैबिनेट में जगह दी गयी है.

श्रेयसी और दीपक प्रकाश को कैबिनेट में जगह

नीतीश कुमार की नयी कैबिनेट श्रेयसी सिंह समेत चार नये चेहरों को जगह दी गयी है. श्रेयसी सिंह जमुई से दूसरी बार विधायक बनी है. समाजवादी नेता और पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी एक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी है. भाजपा ने श्रेयसी के साथ नारायण प्रसाद, संजय सिंह टाइगर और लखेंद्र पासवान जैसे विधायकों को भी पहली बार मंत्रिपरिषद में जगह दी है. भाजपा ने दो महिलाओं को कैबिनेट में जगह दी है. श्रेयसी के अलावा भाजपा कोटे से रमा निषाद को मंत्री बनाया गया है. रमा निषाद मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद जय नारायण निषाद की बहू हैं. इस बार वो पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंची हैं.

किसी सदन के सदस्य नहीं हैं दीपक

नीतीश कैबिनेट में हम सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन को जगह मिली है. संतोष सुमन के अलावा कैबिनेट में एक और पार्टी सुप्रीमो के पुत्र को जगह दी गयी है. रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है. उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं, लेकिन पार्टी कोटे से उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है. कैबिनेट में शामिल हुए दीपक पहली बार मंत्री बनेंगे. उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक अभी विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं.

मुख्यमंत्री के साथ ये मंत्री 

सम्राट चौधरी
विजय कुमार 
विजय कुमार चौधरी 
विजेंद्र यादव
श्रवण कुमार
मंगल पांडेय 
दिलीप जायसवाल
अशोक चौधरी 
लेसी सिंह 
मदन सहनी 
नितिन नबीन 
रामकृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन 
सुनील कुमार 
मोहम्मद जमा 
संजय सिंह टाइगर 
अरुण शंकर प्रसाद 
सुरेंद्र मेहता 
नारायण प्रसाद 
रमा निषाद 
लखेंद्र कुमार 
श्रेयसी सिंह 
प्रमोद कुमार 
संजय कुमार 
संजय कुमार सिंह 
दीपक प्रकाश

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 घंटा ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

21 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago