Bihar

दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के पंकज की भी मौत; रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे स्टेशन, तभी हुआ ब्लास्ट

राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वाले 8 में से 5 लोगों की पहचान हो चुकी है. 5वें मृतक की पहचान 22 वर्षीय पंकज साहनी के रूप में हुई है. पंकज बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे. वह ओला/उबर चलाते थे. जानकारी सामने आई है कि वह अपने एक रिश्तेदार को पुरानी दिल्ली स्टेशन छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान ब्लास्ट हो गया और उनकी मौत हो गई.

शाम 4:30 बजे दादा से हुई थी पंकज की बात

पंकज से दादा, निकेश ने आखिरी बार लगभग 4.30 बजे बात की थी. इस दौरान पंकज ने कपड़े न धुलने की बात कही थी. वहीं, कुछ देर बाद दादा ने फिर उसी नंबर पर कॉल किया तो फोन बंद आ रहा था. ब्लास्ट की खबर सुनने के बाद पंकज के परिजनों ने उसे पूरी रात ढूंढा. लेकिन कुछ पता नहीं चला.

वहीं, मीडिया में प्रसारित कार की एक तस्वीर से उन्हें पता चला कि पंकज की मौत हो गई है. पंकज की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया.

ब्लास्ट से पहले की i20 कार की आई तस्वीर

ब्लास्ट से ठीक पहले की i20 कार की पहली तस्वीर भी आ गई है. जिसके अनुसार 3 घंटे तक लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद के पास की पार्किंग में कार खड़ी थी. वहीं, कार दोपहर 3:19 बजे बने पार्किंग में दाखिल हुई थी और 6:48 पर पार्किंग से बाहर निकली थी. इसके बाद ही धमाका हो गया.

फरीदाबाद से खरीदी गई थी कार

दिल्ली कार ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई i20 कार फरीदाबाद के रॉयल कार जोन नाम के कार डीलर्स से खरीदी गई थी. यह कार जोन फरीदाबाद  के सेक्टर 37 में स्थित है और दिल्ली से बेहद करीब है. यह लोग यूज्ड कार को खरीदते थे. हालांकि, इस कार जोन के लोगों से जब बात करने की कोशिश की गई तो तमाम मोबाइल नंबर अब बंद जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago