Samastipur

समस्तीपुर जिले के सभी दस विधानसभा के लिए 14-14 टेबल पर होगी वोटों की गिनती

तस्वीर : फाइल (सांकेतिक)

समस्तीपुर : जिले की दस विधानसभा सीटों के लिए मतदान समाप्त होने पर अब मतगणना को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की देखरेख में मतगणना की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन ने समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर को मतगणना केन्द्र बनाया है। जिला निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए आगामी 14 नवंबर को मतगणना होगी। सुबह के आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होने की संभावना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक साथ 14-14 टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी।

यानि कि एक साथ एक विधानसभा क्षेत्र के 14 ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती होगी। मतदान केन्द्र संख्या के सीरियल के अनुसार क्रमवार ईवीएम लायी जाएंगी और चरणवार गिनती होगी। जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3603 मतदान केन्द्र हैं। ऐसे में बारी-बारी चरणवार इन मतदान केन्द्रों पर उपयोग की गयीं ईवीएम से मतों की गिनती होगी।

कॉलेज के दस हॉल में होगी मतगणना :

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में बने मतगणना केन्द्र पर दस हॉल बनेंगे। दस विधानसभा सीटों के लिए एक-एक हॉल बनाया गया है। एक हॉल में एक ही विधानसभा क्षेत्र के लिए मतों की गिनती होगी। यहां पर जरूरी उपस्कर और उपकरण की व्यवस्था की गयी है। मतगणना के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। ये पूरी मतगणना प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे। यहां बता दें कि हर चरण की मतगणना की निर्वाची पदाधिकारी रिपोर्ट भी प्रदर्शित और लाउडस्पीकर से प्रसारित करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

5 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

5 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago