बिहार में चुनावी हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुरेंद्र यादव के एक बयान पर विवाद बढ़ गया है। दरअसल सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा है कि विधवा महिलाएं अपशगुन होती हैं और उन्हें कोई शुभ काम में नहीं बुलाता। सुरेंद्र यादव के इस बयान पर एनडीए की महिला नेत्रियां भड़क गई हैं।
एनडीए की महिला नेत्रियों ने राजद सांसद सुरेंद्र यादव पर बेलागंज से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है। शनिवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा की प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कहा कि राजद नेता ने जिस तरह जदयू की महिला प्रत्याशी के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की है वह सिर्फ एक प्रत्याशी का नहीं, सम्पूर्ण महिला समाज का अपमान है।
जदयू की प्रवक्ता अनुप्रिया यादव ने विपक्ष के नेता तेजस्वी से सवाल करते हुए कहा कि क्या वे राजद सांसद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? भाजपा प्रवक्ता प्रीति शेखर ने कहा कि सुरेंद्र यादव ने ऐसी महिला के खिलाफ बयान दिया है जिनकी मांग का सिंदूर उजड़ गया है। ऐसे घृणित बयान की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।
आपको बता दें कि जहानाबाद से राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर से राजद सांसद पर विधवा महिलाओं को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लग रहे हैं। इस कथित वीडियो में राजद सांसद कहते हैं, ‘विधवा महिला अपशगुन होती है। हिंदू धर्म में शुभ कार्य में उन्हें नहीं बुलाया जाता है, खासकर हमारी जाति में ऐसा ही होता है। विधवा महिल को कोई शुभ कार्य में निमंत्रण नहीं देता है।’
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…