Bihar

जो करना है करेंगे, डेरा खाली नहीं करेंगे; राबड़ी आवास पर नीतीश सरकार को RJD का अल्टीमेटम

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास बदले जाने पर सियासत गर्माई हुई है। अब आरजेडी ने नीतीश सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि जो करना है करेंगे, लेकिन डेरा (10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास) खाली नहीं किया जाएगा। दरअसल, बीते 19 साल से यह बंगला राबड़ी को आवंटित था जिसमें लालू परिवार रहता आया है। हाल ही में राज्य में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद उन्हें पटना के 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास अलॉट कर दिया गया है, जिससे लालू-राबड़ी को 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली करना पड़ेगा।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में इसे द्वेषपूर्ण राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के मन में लालू यादव और राबड़ी देवी के प्रति जहर बैठा हुआ है। बंगला खाली करवाने का भी यही कारण है। उन्होंने कहा कि हार्डिंग रोड वाले बंगले को विधान परिषद में विपक्ष के नेता के लिए कर्णांकित किया गया है, यह तर्क सरकार की ओर से दिया जा रहा है।

मंगनीलाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल करते हुए कहा कि वे बीते 20 साल से सीएम हैं, तो अब तक क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधान परिद के सभापति, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और डिप्टी सीएम तक के सरकारी बंगले कर्णांकित (ईयर मार्क) किए थे। तो फिर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का आवास अब तक क्यों नहीं किया था।

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा और जदयू की सरकार द्वारा कर्णांकित शब्द का इस्तेमाल लालू-राबड़ी को हटाने और अपमानित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सीएम नीतीश ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा का भरोसा हासिल करने के लिए यह किया किया। राबड़ी आवास बदले जाने पर आरजेडी के अदालत का दरवाजा खटखटाने के सवाल पर मंगनीलाल ने कहा कि जो कुछ करना होगा किया जाएगा लेकिन डेरा खाली नहीं किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

12 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

19 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

19 घंटे ago